HOMEराष्ट्रीय

cold alert देशभर में ठंड से ठिठुरते लोग, उत्तर भारत मे कई जगह 1 और 2 डिग्री तापमान

cold alert देशभर में ठंड से ठिठुरते लोग, उत्तर भारत मे कई जगह 1 और 2 डिग्री तापमान

cold alert उत्तर भारतीय राज्यों में सर्दी का प्रकोप जारी है। शीतलहर और कोहरे ने दिल्‍ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है। एक तरफ कड़ाके की सर्दी के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल है, तो दूसरी तरफ कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़‍ियां रेंग रही हैं और ट्रेने लेट चल रही हैं।

उधर राजधानी दिल्ली में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिर गया है। IMD के वैज्ञानिक आर.के जेनामणि ने बताया कि दिल्ली में शीतलहर में बढ़ोत्तरी हुई है। शनिवार दिल्ली में सबसे कम तापमान रिज इलाके में 1.5 डिग्री दर्ज़ किया गया। वहीं लोधी रोड और सफदरजंग में ये 2 डिग्री के आसपास रहा। देश के बाकी हिस्सों में खास तौर पर राजस्थान के चुरु, हरियाणा के हिसार और यूपी के बरेली में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। ठंड और कोहरे की स्थिति के साथ ही गिरते तापमान को देखते हुए अगले 24 घंटों के लिए पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश राजस्थान और दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्‍मीद है। 9 जनवरी से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जो ठंड से कुछ हद तक राहत दिलाएगी. 8 जनवरी से अगले कुछ दिनों तक तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है। लेकिन दिल्‍ली-एनसीआर में अभी कोहरे का सिलसिला कुछ दिन और कायम रहेगा। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में लगातार 4 दिनों से पारा 3 डिग्री तक लुढ़क रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button