Wednesday, November 4, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHSatana

CM ने कहा- जिनके पास रहने जमीन नहीं उनको योजना बनाकर जमीन दी जाएगी

सतना जिले के विधानसभा क्षेत्र रैगांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा संकल्प है कि घर का काम करने के साथ-साथ आजीविका मिशन की हमारी बहनों की आय 10 हजार रुपया महीना हो। बहनें आत्मनिर्भर होंगी, तो स्वयं के साथ प्रदेश एवं देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देंगी।

उन्‍होंने कहा कि जिन गरीबों के पास रहने की जमीन नहीं है, उनको मुख्‍यमंत्री भू अधिकार योजना बनाकर रहने की जमीन दी जाएगी। पति-पत्‍नी और बच्‍चे को एक परिवार मानकर उन्‍हें भूखंड का मालिक बनाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्‍प के तहत गरीब के लिए रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई और दवाई के साथ रोजगार का इंतजाम भाजपा सरकार कर रही है। फीस के अभाव में बच्‍चों का भविष्‍य अंधकारमय नहीं होने देंगे।