Monday, October 26, 2026
Latest:
ChhatarpurHOMEMADHYAPRADESH

Chatarpur पति ने गायकी पर किया एतराज लोकगायिका पत्नी ने खा लिया जहर

Chatarpur में 28 वर्षीय महिला ने घर में रखी चूहा मार दवा खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। महिला लोकगीत गायिका है। इसने पति से हुए झगड़े के बाद यह कदम उठाया था।

जिला अस्पताल में भर्ती विनीता अहिरवार ने बताया कि वह परिवार का भरण-पोषण करने के लिए लोकगीत गाती है। इस सिलसिले में उसे कार्यक्रमों में लोक गायकों के साथ जाना पड़ता है।

विनीता का पति विनोद शादियों में खाना बनाने का काम करता है। बीती रात महिला कार्यक्रम में लोकगीत की प्रस्तुति देने गयी थी। सुबह वापस लौटी तो पति से विवाद हो गया और उसी विवाद के बाद महिला ने घर में रखी चूहा मारने की दवा खा ली।

अस्पताल में विनोद ने बताया कि पत्नी एक व्यक्ति के साथ गायन के लिए जाती है, जिसको लेकर मुझे ऐतराज है। इसी बात को लेकर सुबह हमारा मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp