Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHजरा हट के

Katni Sky Light सहित प्रदेश के कई शहरों में आसमान पर नजर आई अजीब आकृति, देखें वीडियो

Katni Sky Light  कटनी के ग्रामीण क्षेत्रों में बीते दिन आसमान से एक अजीब सी आकृति रोशन के साथ दिखाई दी जिसे देख कर हर कोई दंग रह गया। जानकारी के अनुसार कटनी के अलावा धार, देवास और खरगोन जिले में भी आसमान में अजीब रोशनी नजर आई है।

उल्‍लेखनीय है कि इसके पूर्व मे भी इस प्रकार की रोशनी आकाश में देखने को मिली थी जिसका अब तक कोई राज सामने नहीं आ पाया है।

 

कई प्रत्यक्षदर्शियों ने इस रोशनी को उल्कापिंड कहा तो किसी ने रॉकेट। आसमान में नजर आई यह रोशनी शहर भर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

वहीं एक बार फिर आकाश में हुई यह घटना जनमानस की चर्चाओं में है। इस घटना का पूरा वीडियो नेपानगर के वेलफेयर सेंटर ग्राउंड निवासी धन्नजय ठाकुर ने अपने मोबाइल फोन से बनाया है। उन्‍होंने जानकारी देते हुए बताया कि रोशनी देखने में पहले टूटते तारे की तरह नजर आई। बाद में कुछ अजीब लगा तो परिवार के लोगों को बताया और अपने ही फोन से वीडियो बनाया।

पीपरी प्रत‍िन‍िध‍ि ने बताया कि शाम सवा सात बजे आसमान में अजीब आकृति नजर आई। इसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp