ज्योतिष

Chandra Grahan 2022: 16 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन तीन राशियों की किस्मत होगी सातवें आसमान पर

Chandra Grahan 2022: 16 May

Chandra Grahan 2022 मई माह के मध्य में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण भारत में नहीं लगेगा। जिसके कारण सूतक काल नहीं लगेगा। लेकिन इन तीन राशियों की किस्मत जरूर चमक जाएगी। जानिए चंद्र ग्रहण का राशियों पर असर

नई दिल्ली,Chandra Grahan 2022: वर्ष 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को होने वाला है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण है। लेकिन यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा जिसके कारण सूतक काल नहीं लगेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक, साल का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि पर होगा। जिसके कारण इस राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि ग्रहण का सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव इस राशि पर पड़ने वाला है। इस राशि के जातकों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। 12 राशियों में से तीन राशियों की किस्मत सातवें आसमान में होगी। जिस भी काम में हाथ लगाएंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। जानिए साल का पहला चंद्र ग्रहण किन राशियों की चमका देगा किस्मत।

Chandra Grahan 2022: वृश्चिक राशि पर लग रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, ये लोग रहें सावधान

चंद्र ग्रहण इन राशियों की चमका देगा किस्मत

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण शुभ साबित होने वाला है। इस राशि के जातकों को धन लाभ के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान मिलेगा। जिस भी काम में हाथ लगाएंगे उसमें जरूर सफलता हासिल होगी। नौकरी में तरक्की मिलने के पूर्ण आसार है। वैवाहिक जीवन भी अच्छे से बीतेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रहण शुभ फल लेकर आएगा। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। अगर इस राशि के जातक किसी क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं तो कर दें। इससे उन्हें अवश्य ही फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और भी ज्यादा मजबूती आएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button