ज्ञानधर्म

Chandra Grahan 2021: इन 4 राशि वाले लोगों के जीवन में खुशियां लाएगा चंद्रग्रहण

भारतीय समय के अनुसार, यह ग्रहण दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा और शाम 07 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण मेष, कर्क, कन्य और मकर राशि पर शुभ प्रभाव डालेगा, जबकि अन्य राशि के लोगों को इस दौरान सावधान रहना होगा।

Chandra Grahan 2021: इन 4 राशि वाले लोगों के जीवन में खुशियां लाएगा चंद्रग्रहण
Chandra Grahan 2021: साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई के दिन होगा। यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। इस वजह से भारत में इस चंद्रग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा। खास बात यह है कि चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के लिए लगेगा। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि यह चंद्र ग्रहण काफी महत्वपूर्ण होगा। भारतीय समय के अनुसार, यह ग्रहण दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा और शाम 07 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण मेष, कर्क, कन्य और मकर राशि पर शुभ प्रभाव डालेगा, जबकि अन्य राशि के लोगों को इस दौरान सावधान रहना होगा।

इन चार राशियों पर शुभ प्रभाव डालेगा चंद्रग्रहण

1. मेष

अचानक धन लाभ हो सकता है। मानसिक तनाव से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे होगें। सेहत का ध्यान रखें।

2. कर्क

स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। व्यापारियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नए काम की शुरुआत हो सकती है। धन संचय के योग बनेंगे।

3. कन्या

नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। निवेश के लिए समय शुभ है।

4. मकर

आर्थिक लाभ हो सकता है। करियर में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी में बदलाव के योग बनेंगे। नए प्रोजेक्ट से लाभ मिल सकता है।

अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में होगा पूर्ण चंद्रग्रहण

यह चंद्रग्रहण भारत में उपछाया चंद्र ग्रहण के रूप में देखा जा सकेगा। जबकि पूर्वी, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में पूर्ण ग्रहण होगा। भारत में यह उत्तर-पूर्व राज्यों के अलावा पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में देखा जा सकेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button