HOME

किसान महापंचायत : मुजफ्फरनगर में आज किसानों की हुंकार, महापंचायत में जुटेंगे 300 किसान संगठन

नई दिल्ली : कृषि कानून को रद्द करने की मांग के लेकर किसान संगठनों और सरकार के बीच  9 महीने से ज्यादा समय से गतिरोध जारी है। किसानों का कहना है कि जबतक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती तबतक उनका ये आंदोलन जारी रहेगा। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान और महापंचायत करने जा रहे हैं।  भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि हमें देश की फिक्र है, लेकिन राज्य और केंद्र सरकार को देश या किसानों की कोई फिक्र नहीं है।

बताया जा रहा है कि इल महापंचायत में देशभर के 300 से ज्यादा सक्रिय संगठन शामिल होंगे, जिनमें करीब 60 किसान संगठन होंगे और अन्य कर्मचारी, मजदूर, छात्र, शिक्षक, रिटायर्ड अधिकारी, सामाजिक, महिला आदि संगठन शामिल रहेंगे। किसानों के 40 संगठन अग्रणी भूमिका में रहेंगे, जबकि 20 संगठन पूरा सहयोग करेंगे। महापंचायत में आने के लिए अभी तक 22 राज्यों के प्रतिनिधियों से सहमति मिल चुकी है।

MP के किसानों को शिवराज सरकार की बड़ी सौगात, 15 सितंबर तक होगी खरीदी

किसान महापंचायत का मुख्य मंच मुज़फ्फ़रनगर के सबसे बड़े जीआईसी मैदान में लगााया गया है। इसके अलावा किसानों की बहुत बड़ी तादाद में मौजूदगी को देखते हुए पास के चार मैदानों में भी उनके बैठने की व्यवस्था की गई है। इन सभी मैदानों में महापंचायत के मंच का सीधा प्रसारण करने के लिए बड़े-बड़े स्क्रीन लगाए गए हैं।  धरना स्थल के आसपास 500 लंगर व 100 स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं। इसके अलावा दूसरी तरह के इंतजाम भी किए गए हैं।

शनिवार से ही किसानों का मुजफ्फरनगर पहुंचना शुरू हो गया है। इस महापंचायत को लेकर पुलिस, प्रशासन हाई अलर्ट पर है। भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार से ही एनएच-58 के सिवाया टोल को फ्री करा दिया है और आज यानी रविवार को भी मेरठ से मुजफ्फरनगर के बीच टोल फ्री रहेगा।

आज की इस महापंचायत में सबसे ज्यादा यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान से किसान शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु आदि राज्यों के किसान भी पहुंच रहे हैं।

https://twitter.com/news24you/status/1434368016708513794?s=20

Show More

Related Articles

Back to top button