Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Central Vista: सेंट्रल विस्टा आने वाले लोगों को बस सेवा देगी दिल्ली मेट्रो

Central Vista: सेंट्रल विस्टा आने वाले लोगों को बस सेवा देगी दिल्ली मेट्रो सेंट्रल विस्टा आने वाले आगंतुकों को दिल्ली मेट्रो बस सेवा मुहैया कराएगी। यह सेवा नौ सितंबर से शुरू होगी। यात्री भैरों मार्ग पर इस बस पर बैठकर सेंट्रल विस्ता पहुंचेंगे।

 

दिल्ली मेट्रो ने एक बयान में कहा, दिल्ली मेट्रो द्वारा तैनात इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों को भैरों मार्ग पर आगंतुकों को लेंगी और उन्हें नेशनल स्टेडियम सी हेक्सागन के गेट संबर एक पर उतारेगी। यहां से इंडिया गेट या सेंट्रल विस्टा चंद कदमों की दूरी पर है। यह सेवा शुरुआत में एक सप्ताह के लिए लाई जा रहा है।

इस मार्ग पर 06 नंबर की बसें संचालित होंगी। ये बसें आगंतुकों के लिए शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक उपलब्ध रहेंगी। भैरों मार्ग पर आगंतुकों को उठाने के लिए अंतिम बज रात नौ बजे पहुंचेगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp