Wednesday, October 28, 2026
Latest:
EMPLOYEE NEWSHOMEज्ञानराष्ट्रीय

Career Guidance: अब घर बैठे महिलाएं कर सकती हैं ये जॉब, मिलेगा अच्छा पैसा

Career Guidance:  अगर कोई लड़की या महिला घर से बाहर जाकर काम नहीं करना चाहती तो उनके लिए घर से जॉब की ढेर सारी अपॉर्च्युनिटी है। अगर आप भी महिला हैं और जॉब की तलाश कर रही हैं तोआज हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसे जॉब, जिन्हें आप घर बैठे ही कर सकती हैं और आपकी अच्छी इनकम भी होगी। जानें घर से कमाई करने के लिए सबसे बेस्ट जॉब..

ऑनलाइन ट्यूटर (Online Tutor)

ज्यादातर लड़कियों और महिलाओं को टीचिंग से प्यार होता है। यह उन्हें काफी पसंद होता है। अगर आप घर बैठे इस प्रोफेशन में जॉब पाना चाहती हैं तो आप ऑनलाइन ट्यूटर बन सकती हैं। बहुत सारी कंपनियां, ऑनलाइन ट्यूटर हायर करती हैं और शानदार सैलरी भी देती हैं। भारत में Edureka, UpGrad, Teachable, Learn World और Udemy जैसी प्लेटफॉर्म ऑनलाइन ट्यूटर हायर करते हैं। इस काम के लिए आपके नॉलेज के हिसाब से आपको सैलरी मिलती है। शुरुआती इनकम 30 से 40 हजार रुपए हो सकती है। आप चाहें तो ऑनलाइन खुद का क्लास भी शुरू कर सकती हैं। Zoom और Google Meet जैसे फ्री एप इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।

एफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing)

आजकल एफिलिएट मार्केटिंग का ट्रेंड बढ़ गया है। आप ऑनलाइन किसी दूसरी कंपनी के प्रोडक्ट बेचकर पैसा कमा सकती हैं। इसमें आपके किसी एफिलिएट प्रोग्राम को जॉइन करना पड़ेगा, जिसके बाद कंपनी आपको अपना प्रोडक्ट सेल करने को देगी। इसके लिए आपको कमीशन भी मिलता है। कमीशन प्रोडक्ट की कीमत का 0.1% से 50% तक हो सकता है। एफिलिएट मार्केटिंग सीखने में आपको कम से कम 2 से 3 महीने लग सकते हैं। इसके बाद आपको हर महीने 20 से 25 हजार की सैलरी मिल सकती है। धीरे-धीरे यह इनकम बढ़ती ही जाती है।

कंटेंट राइटिंग (Content Writing)

अगर आपको लिखने का शौक है तो आपके लिए कंटेंट राइटिंग सबसे अच्छी जॉब होगी। आजकल इंटरनेट पर कई ऐसी वेबसाइट, न्यूज पोर्टल और ब्लॉग हैं, जहां जॉब के बेशुमार मौके हैं। इसके लिए आपको अच्छी सैलरी दी जाती है। छोटी-बड़ी कंपनियां भी अपने यहां लिखने का मौका देती हैं। आप घर बैठे ही काम कर सकती हैं। अगर आपको कंटेंट राइटिंग का काम सीखना है तो इसमें 5-6 महीने लगेंगे। काम सीखने के बाद हर महीने आप 10 से 15 हजार रुपए कमा सकती हैं। आप चाहें तो 3 से 6 महीने तक कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप कर किसी कंपनी के लिए काम करसकती हैं। एक्सपीरियंस के साथ आपकी सैलरीभी बढ़ती जाती है।

डाटा एंट्री (Data Entry)

आजकल कई कंपनियां डेटा फिल करने का काम देती है। यह अलग-अलग फॉर्मेटपर होता है। वर्तमान में डाटा एंट्री का काम पहले जितना कठिन नहीं रह गया है। कई कंपनियां, स्कूल, कॉलेज, ऑफिस के पास इतना डेटा इकट्ठा हो जाता है कि उन्हें यह काम करवाने प्रोफेशनल रखना पड़ता है। इसलिए अगर आपके पास MS Excel, Forms on Fire, JotForm, TypeForm जैसे सॉफ्टवेयर की जानकारी है तो 10वीं पास महिलाओं के लिए यह बेस्ट जॉब मानी जाती है। आपको डाटा एंट्री का काम सीखने में कम से कम 1 से 2 महीने का वक्त लगता है। एक बार काम आ जाने के बाद हर महीने 10 से 12 हजार रुपए आराम से कमाया जा सकता है। आपकी टाइपिंग स्पीड जितनी अच्छी होगी, कमाई भी उसी तरह बढ़ती चली जाएगी।

 ब्लॉगिंग  (Blogging)

आप ब्लॉगिंग कर घर बैठे अच्छी-खासी इनकम कर सकती हैं। ब्लॉग एक तरह की वेबसाइट ही होती है, किसी विषय पर लिखना होता है। आज न जाने कितने लोग ब्लॉगिंग से लाखों रुपए कमा रहे हैं। इस फील्ड में आपको घर बैठे जॉब भी मिल जाएगी और आप खुद का भी ब्लॉग बना सकती हैं। इसके लिए आपको अच्छी ब्लॉगिंग साइट की जानकारी होनी चाहिए। ब्लॉगिंग का काम सीखने में कम से कम 5 से 6 महीने का वक्त लगता है। एक बार काम आ गया तो आप घर बैठे 20 से 25 हजार रुपए हर महीने कमा सकती हैं। जैसे-जैसे आपकी वर्क क्वॉलिटी बढ़ती जाएगी, इनकम भी बढ़ती जाएगी. आप किसी का ब्लॉग मैनेज कर 15 से 20 हजार तक सैलरी पा सकती हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp