HOMEधर्मराष्ट्रीय

Buy 5 Of Rupees Dhaniya On Dhanteras 2022 : धनतेरस पर 5 रूपए की धनियां खरीदें, यह टोटका होता है सार्थक

Buy 5 Of Rupees Dhaniya On Dhanteras 2022

Buy 5 Of Rupees Dhaniya On Dhanteras 2022 योहारों का महीना आ गया है। 22 और 23 अक्तूबर को धनतेरस हैं। 24 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी और दिवाली है। इसके बाद 25 अक्तूबर और 26 अक्तूबर को क्रमश: गोवर्धन पूजा और भाई दूज है। दिवाली में महालक्ष्मी की पूजा होती है।

ऐसे में दिवाली को सुख-समृद्धि का पर्व मनाया जाता है। शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस के मौके पर भगवान धन्वंतरि समेत माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा अर्चना होती है। इस दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। साथ ही धनतेरस में सोना, चांदी और धातु के सामान की खरीदारी की जाती है।

लेकिन क्या आपको पता है कि धनतेरस के मौके पर सिर्फ पांच रुपये की चीज आपके जीवन को सुखमय और समृद्ध बना सकती है। ऐसे में धनतेरस पर महंगी और कीमती चीजों की खरीदारी करने के बजाए घर ले आएं ये सस्ती चीज, जो भविष्य बना सकती है खुशहाल।

धनतेरस का टोटका

धनतेरस में पांच रुपये एक चीज घर ला सकते हैं। यह टोटका होता है, जो आर्थिक स्थिति बेहतर बना सकता है। देश के कई जगहों पर इस तरह का टोटका होता है।

धनतेरस में खरीदें ये सस्ती चीज

23 अक्तूबर को धनतेरस के मौके पर महज पांच रुपये का साबुत धनिया खरीदकर ले आएं। थोड़ी सी साबुत धनिया आपके लिए बहुत शुभ बन सकती है।

साबुत धनिया को अपने पूजा घर या मंदिर में रख दें। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते समय उसी साबुत धनिया को मां के चरणों में अर्पित करें।

अगले दिन इसी धनिया को घर के किसी गमले या गार्डन में डाल दें। इससे कुछ दिनों में धनिया का पौधा उग सकता है। धनिया का पौधा उगने से पता चलेगा कि आने वाले साल में आपके परिवार की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी।

अगर धनिया का पौधा हरा भरा खिलेगा, लेकिन पेड़ पतले होंगे तो आपकी आय सामान्य रहेगी। लेकिन अगर पौधा पीला उगेगा या पौधा आएगा ही नहीं तो आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button