Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Bus Accident रेलिंग तोड़कर पुल से नर्मदा में गिरी बस…12 शव निकाले,धार-खरगोन के बीच भीषण हादसा, 40 यात्री थे

Bus Accident धार जिले (Dhar) के धामनोद खलघाट (Khalghat) से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां खलघाट में यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में जा गिरी। बस के संतुलन बिगड़ने से पुल की रेलिंग भी टूट गई और पूरी बस नदी में जा गिरी। घाट पर मौजूद लोग और नाविक अभी बस में सवार यात्रियों को बहार निकालने की कोशिश कर रहे है।

अभी तक 12 लोगों की मौत की सूचना। 40 यात्री थे सवार। ये बस इंदौर से महाराष्ट्र जा रही थी। दुर्घटना खल घाट में बने नर्मदा पुल की बतायी जा रही है। इस हादसे के तुरंत बाद संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा ने दोनों ज़िलों के कलेक्टर्स को मौक़े पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, बस को अभी क्रेन की मदद से निकालने की कोशिश की जा रही है। वहीं इंदौर कमिश्नर और अन्य अधिकारी भी यहां के लिए रवाना हो चुके हैं।

बताया गया कि बस खलघाट में टू-लेन पुल पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी। हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। यह पुल पुराना बताया जा रहा है। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं।

हादसा आगरा-मुंबई (AB रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलों- धार और खरगोन की सीमा पर बना है। पुल का आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। खरगोन से भी कलेक्टर और SP भी मौके पर पहुंचे हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp