Friday, October 23, 2026
Latest:
ChattisgarhHOMEराष्ट्रीय

Breaking CG जगदलपुर में मुरम खदान धसने से 7 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

CG जगदलपुर बड़ा हादसे की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार नगरनार थाना के अंतर्गत मालगांव में मुरम खदान में दबने से सात मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में छह महिलाएं और एक पुरुष है।

naidunia

बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव में जुट गई है। घटनास्‍थल पर जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को नगरनार थाना क्षेत्र के मालगांव में कुछ ग्रामीणों के द्वारा छुईखड़ान में छुई निकलने का काम कर रहे थे कि अचानक ऊपर का छुई भसकने से अचानक मजदूरों के ऊपर आ गिरा, जिसके बाद वहा शोर शराबा शुरू हो गया।

naidunia

वहीं घटना की जानकारी नगरनार पुलिस के साथ ही आला अधिकारियों को दिया गया, जिसके बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया, जहां सात ग्रामीणों की मौत हो गई। इसके अलावा कुछ लोग घायल हो गए। वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों से अन्य मजदूरों की जानकारी मांगी गई है। वहीं अंदर कितने और मजदूर दबे हुए है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp