HOMEजरा हट केराष्ट्रीय

Blockchain: पुणे के एक कपल ने की ब्लॉकचैन वेडिंग, भारत में ऐसी शादी का पहला मामला, जानें क्या होता है ये

Blockchain: पुणे के एक कपल ने की ब्लॉकचैन वेडिंग, भारत में ऐसी शादी का पहला मामला, जानें क्या होता है ये

Blockchain कोरोना वायरस ने शादियों के तरीकों को बदल दिया है। अब जोड़े डिजिटल सारी रस्मों को कर रहे हैं। मेहमानों भी ऑनलाइन दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हैं। वहीं फूड डिलीवरी कंपनी द्वारा घर पर पार्टी का खाना पहुंच जाता है। लेकिन अब एक जोड़े ने नए तरीके से वेडिंग का आयोजन किया है। पुणे के रहने वाले अनिल नरसिपुरम (Anil Narasipuram) और श्रुति नैर (Shruti Nair) ने ब्लॉकचैन (Blockchain) पर शादी की है। कहा जा रहा है कि ये देश का पहला कपल है। जिसे ऐसे अपने विवाह को संपन्न किया है।

दरअसल 2021 में अनिल और श्रुति ने कोविड-19 (COVID-19) के कारण ऑनलाइन शादी का आयोजन किया। जिसे पंडित ने डिजिटल ही संपन्न कराया। दुल्हे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। बताया कि अपनी शादी को ब्लॉकचैन ऑफिशियल किया है। इसे एथेरियम स्मार्ट कॉन्टैक्ट के साथ किया गया। एनएफटी बनाने के लिए दुल्हन की अंगूठी का इस्तेमाल किया गया है। कपल के फोटो को एम्बेड किया गया था।

बताया जा रहा है कि कपल के फंक्शन के लिए क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट (Cryptocurrency Wallet) को सेटअप किया था। अनिल नरसिपुरम ने कहा कि उनके डिजिटल पंडित अनूप पाकी (Anoop Pakki) ने ओपनसी (OpenSea) पर एनएफटी (NFT) कर मुझे ट्रांसफर कर दिया। जिसके बाद दोनों लैपटॉप लेकर बैठे। उनके रिश्तेदारों ने इस समारोह को गूगल मीट (Google Meet) पर देखा।

डिजिटल वॉलेट में किया ट्रांसफर

 

अनिल नरसिपुरम ने कहा कि ट्रांजैक्शन को केवल 15 मिनट के फंक्शन में पूरा किया गया। उन्होंने सारे वादों को पड़ा और पंडित का आशीर्वाद लेते हुए एनएफटी को अपनी वाइफ के डिजिटल वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया। इस ट्रांजैक्शन के पूरे होते ही पंडित ने कपल को पति-पत्नी घोषित कर दिया।

क्या है एनएफटी?

एनएफटी का मतलब नॉन फंजिबल टोकन (Non-Fungible Token) है। यह एक तरह की डिजिटल संपत्ति है। इसे ब्लॉकचैन तकनीक के जरिए संभाला जाता है। इसकी मदद से जीआईएफ, फोटोज, वीडियो क्लिप्स, पेटिंग और अन्य कीमती डिजिटल असेट का मालिकाना हक तय होता है। एनएफटी को बेहतर तरीके से समझने के लिए इसे नीलामी की तरह समझ सकते हैं। माने कि कोई ऐसी चीज है। जिसकी दूसरी कॉपी नहीं है। उसे एनएफटी कर लोग पैसे कमाते हैं। एनएफटी क्रिप्टोकरेंसी के जरिए की जाती है।

Show More

Related Articles

Back to top button