Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEKATNI

बिलहरी पुलिस ने बलात्कार के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

 

कटनी /महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में चौकी बिलहरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना कुठला के अपराध क्रमांक 10/26, धारा 64(1), 296, 115(2), 351(2), 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज बलात्कार के प्रकरण में फरार आरोपी गोलू उर्फ रामकृष्ण चौधरी, पिता विनोद चौधरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बड़गांव, थाना कुठला के पन्ना जिले में छिपे होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

प्राप्त सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक श्री सुयश पाण्डेय द्वारा पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

सराहनीय योगदान

उक्त संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक श्री सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव, प्रधान आरक्षक श्री धर्मेंद्र यादव, आरक्षक श्री संतोष प्रजापति, श्री भरत विश्वकर्मा, श्री आर. लव उपाध्याय, श्री दिल्केश्वर सिंह एवं श्री विकास सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp