Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Bhopal suicide पत्नी ने हथेली पर सुसाइड नोट लिख की खुदकुशी तो शिक्षक पति ने भी दे दी जान

Bhopal suicide छोला मंदिर थाना इलाके के शिवनगर में रहने वाली 35 वर्षीय इंदू उर्फ गुडि़या साहू ने हथेली पर सुसाइड नोट लिखकर गुरुवार सुबह खुदकुशी कर ली थी। शनिवार सुबह उसके पति सुभाष साहू ने बड़े तालाब में कूदकर जान दे दी। इंदु सरकारी स्कूल में अतिथि शिक्षक थी, जबकि सुभाष संगीत का शिक्षक था। इंदू की मौत के बाद उसके भाई प्रदीप ने सुभाष और उसके परिवार के लोगों पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया था। हालांकि प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला था कि शादी के तीन साल बाद भी इंदू को कोई संतान नहीं हुई थी। इस वजह से वह तनाव में रहती थी। इसके अलावा पति–पत्नी दोनों एक दूसरे के चरित्र पर भी संदेह करते थे।

तलैया थाना पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह आठ बजे बड़े तालाब में राजा भोज की प्रतिमा के पास किसी युवक द्वारा तालाब में छलांग लगाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, तो युवक का शव बरामद हो गया। मृतक की पहचान शिवनगर, छोला निवासी 45 वर्षीय सुभाष पुत्र इमरत साहू के रूप में हुई। सुभाष की पत्नी इंदू साहू ने भी गुरुवार सुबह घर में फांसी लगा ली थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि पत्नी की मौत के बाद से ही सुभाष काफी तनाव में चल रहा था।

वह सुबह करीब आठ बजे घर में बिना किसी को कुछ बताए बाइक लेकर निकल गया था। उसके जाने के बाद उसका भाई संजय उसे खोजते हुए वीआइपी रोड पहुंचा। वहां राजा भोज की प्रतिमा के पास उसे सुभाष की बाइक खड़ी मिल गई। उसने आसपास के लोगों से बाइक लेकर आए व्यक्ति के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि बाइक खड़ी करने के बाद एक युवक तालाब में कूद गया था। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही गोताखोरों ने उसका शव बाहर निकाल दिया। मृतक की पहचान संजय ने अपने भाई सुभाष के रूप में की।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp