HOMEMADHYAPRADESH

Seoni News : आरोपों में उलझी सिवनी के जिला पंचायत सदस्य की जीत

Seoni News अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सिवनी जिला पंचायत के वार्ड क्र.-1 पर बागरी जाति के प्रत्याशी ब्रजेश सिंह (लल्लू बघेल) की जीत आरोपों में उलझ गई है। पराजित प्रत्याशी रामप्रसाद डहेरिया ने जिला निर्वाचन अधिकारी को चार जून 2022 को दी गई शिकायत में कहा गया था कि ब्रजेश सिंह बघेल राजपूत हैं उनकी उपजाति बागरी है।

वे सामान्य वर्ग से आते हैं।चुनाव लड़ने उन्होंने अनुसूचित जाति का गलत शपथ पत्र दिया है। सभी पक्षों को सुनने के बाद सात जून 2022 को रिटर्निंग आफिसर ने आपत्ति को आस्वीकार करते हुए ब्रजेश सिंह बघेल के आवेदन को स्वीकार किया है।अनुसूचित जाति सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव ब्रजेश सिंह बघेल जीतने के बाद एक बार फिर मामले ने तूल पकड़ लिया है।

इस मामले की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग तक पहुंची हैं। इस मामले में पराजित प्रत्याशी रामप्रसाद डहेरिया का कहना है कि, एससी वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर सामान्य वर्ग के लोगों द्वारा झूठा शपथ पत्र देकर चुनाव लड़ा गया है। इससे अनुसूचित जाति के अधिकारों का हनन हो रहा है।15 जुलाई को जिला पंचायत सदस्य के परिणामों की अधिकृत घोषणा हो गई है। अब इस मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। रामप्रसाद डहेरिया ने बताया कि, उन्होंने ब्रजेश सिंह बघेल के साथ वार्ड क्रमांक एक से चुनाव लड़ने वाले बागरी जाति के अन्य प्रत्याशियों के खिलाफ भी आपत्ति दर्ज कराई हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp