News24you

News you are looking for

Bhopal Crime: घरेलु कलह के बाद मासूम बेटी को फांसी पर चढाकर मां ने की आत्‍महत्‍या

Bhopal Crime: घरेलु कलह के बाद मासूम बेटी को फांसी पर चढाकर मां ने की आत्‍महत्‍या

Bhopal Crime: मध्‍यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कलयुगी मां की दिल-दहलाने वाली घटना सामने आइ्र ह।. राजधानी भोपाल के  झुग्गी बस्ती में  महिला ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी को फांसी लगाकर हत्‍या कर दी। और खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी।

 पति से हुए विवाद के बाद लगाइ्र फांसी !

बताया जा रहा है कि भोपाल रुप नगर झुग्गी बस्ती में रहने वाली महिला वर्षा राउत का पति राजेन्द्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते गुस्से में आई वर्षा ने पहले अपनी तीन साल की मासूम बेटी को फांसी के फंदे पर लटकाकर मार दिया। इसके बाद स्वयं फंदा डालकर फांसी लगा ली।

इस बीच कुछ लोगों ने वर्षा को फांसी के फंदे पर लटकते देखा और इसकी सूचना पुलिस विभाग को दी। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फांसी किस वहज से लगाई पोस्‍मार्टम की रिपोंट आने के बाद इसका पता लगाया जा सकेगा फिलहाल भोपाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जाच शुरू कर दी है।