News24you

News you are looking for

Bhopal में पार्क के शिलान्यास पर बवाल, दिग्विजयसिंह और DIG में तीखी बहस VIDEO

Bhopal में पार्क के शिलान्यास पर बवाल, दिग्विजयसिंह और DIG में तीखी बहस VIDEO

भोपाल। भोपाल में एक पार्क के शिलान्यास को लेकर विवाद हो गया है। कांग्रेस का आरोप है कि आरएसएस पार्क में शिलान्यास कार्यक्रम करना चाहती है और इसे रोकने के लिए कांग्रेसी बड़ी संख्या में पार्क के पास पहुंची थे। वहां भारी पुलिस बल के साथ मौजूद डीआईजी इशरत वली और कलेक्टर अविनाश लवानिया ने उन्हें रोका।

इस पर दिग्विजय सिंह के साथ कल डीआईजी की तीखी बहस हुई और दिग्विजय सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पार्क में आर एस एस ने शिलान्यास किया तो हम उसे तोड़ देंगे। इस पर डीआईजी ने भी कहा कि हम आप पर नजर रखेंगे। दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी मौजूद थे।

इसके बाद पुलिस प्रशासन के साथ दिग्विजय सिंह की बहस चलती रही और फिर कांग्रेसियों को हटाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसके बाद कांग्रेसी तितर बितर हो गए। दरअसल गोविंदपुरा क्षेत्र में एक पार्क की जमीन आरएसएस से जुड़ी हुई संस्था को अलाट हुई है और कांग्रेस का विरोध इस बात को लेकर है कि यदि आरएसएस से जुड़ी संस्था इस जमीन का उपयोग करेगी तो पार्क मिट जाएगा। वे प्रशासन और पुलिस से कह रहे थे कि पाक को सुरक्षित रहने दिया जाए और आरएसएस से जुड़ी संस्था को कोई दूसरी जमीन दे दी जाए।