Bharat Jodo yatra पर कटाक्ष कर उमा बोलीं राहुल POK तक जाएं और जोड़कर वापस आये वरना वहीं रह जाएं

Bharat Jodo yatra पर कटाक्ष कर उमा बोलीं राहुल POK तक जाएं और जोड़कर वापस आये वरना वहीं रह जाएं

Bharat Jodo yatra पर कटाक्ष करते उमा भारती ने कहा कि मैं राहुल गांधी को यह संदेश दे रही हूं कि उनकी यात्रा में एक चीज छूट रही है और वह है पीओके POK ( पाक अधिकृत कश्मीर)। वहां तक यात्रा को लेकर जाइए और उसे जोड़कर ही वापस लौटें नही तो वापस मत आइए उधर ही रह जाइए। उन्होंने यह बात बैतूल में कही।

भारत जोड़ो यात्रा पर उमा के इस बयान से सियासत गर्म होने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मैं कि मेरी तो यह समझ नही आ रहा कि भारत को जोड़ना कहां है, क्योंकि टूटा कहां से है। टूटा तो राहुल गांधी के दादा जवाहरलाल नेहरू के समय पर था। हमने तो जोड़ लिया, धारा 370 हटाकर।

उमा भारती नागपुर से रविवार की रात बैतूल पहुंची थी और भारत भारती में विश्राम के बाद सुबह भाजपा नेता राजीव खंडेलवाल के निवास पर पहुंची जहां मीडिया से चर्चा की।

उमा भारती ने दिया नया नारा: शराब छोड़ो, देशी गाय का दूध पियो

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि मेरा नया नारा है–शराब छोड़ो, देशी गाय का दूध पियो। मधुशाला से गोशाला की ओर चलो,मधुशाला बंद करो, गोशाला खोलते चलो।गाय सहारा देती है, बोझ नहीं बनती है। गाय पालने से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। देश का एकमात्र राज्य मध्यप्रदेश हैं जहां जैविक खेती का रकबा बढ़ा है। इस दिशा में हमारी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि मध्यप्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमतों से जीत मिलना चाहिए और कांग्रेस का सुपड़ा साफ होना चाहिए।

Exit mobile version