News24you

News you are looking for

Betul Accident : कार पलटने से दो शिक्षकों की मौत, दो गंभीर

Betul Accident : कार पलटने से दो शिक्षकों की मौत, दो गंभीर

बैतूल Betul Accident । जिले के मोहदा थाना क्षेत्र में कक्षा 12वीं की परीक्षा लेने जा रहे शिक्षकों की कार पलटने से उसमें सवार सहायक केंद्राध्यक्ष सहायक केंद्राध्यक्ष चंद्रशेखर रावंदे (46) और सहायक शिक्षक रामप्रसाद उइके (39) की मौत हो गई, जबकि केंद्राध्यक्ष और प्रभारी प्राचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से एक को नागपुर रेफर किया गया है। एएसपी श्रद्धा जोशी ने बताया कि मंगलवार सुबह 8.30 बजे शा. कन्या उच्च. मा. शाला मोहटा के केंद्राध्यक्ष मदन माली, सहायक केंद्राध्यक्ष चंद्रशेखर रावंदे, प्रभारी प्राचार्य नारायण सोनी और सहायक शिक्षक रामप्रसाद उइके पुलिस चौकी में रखे कक्षा 12वीं के प्रश्न पत्र लेने कार में सवार होकर गए थे।

प्रश्न पत्र लेकर जब वे मोहटा वापस लौट रहे थे तभी कि मोहटा के पास कार अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकराकर नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में चंद्रशेखर रावंदे और रामप्रसाद उइके की मौके पर ही मौत हो गई जबकि माली और सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए।