Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

मुंबई में पहचान बदलकर सात साल से रह रहा था हत्या का आरोपी, बरही पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी। बरही पुलिस ने हत्या के एक पुराने मामले में सात वर्षों से फरार चल रहे आरोपी राजाराम तिवारी को मुंबई से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी अपनी पहचान बदलकर महाराष्ट्र में रह रहा था और पुलिस को चकमा देने में सफल हो रहा था।

2018 से फरार, 10 हजार का इनामी था आरोपी

थाना बरही में दिनांक 4 जुलाई 2018 को अपराध क्रमांक 329/2018 धारा 302, 147, 148, 149, 294, 323, 324, 506 भा.दं.वि. के तहत हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। विवेचना के दौरान पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया, जिन्हें बाद में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

प्रकरण में छठवां आरोपी राजाराम तिवारी पिता रामाधार तिवारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरा थाना बरही, जिला कटनी, घटना के बाद से फरार था। आरोपी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मुंबई में मजदूर बनकर छिपा था आरोपी

बरही पुलिस को सूचना मिली कि राजाराम तिवारी मुंबई में नाम और रूप बदलकर रह रहा है। इस पर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मुंबई रवाना हुई। साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया गया और टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कटनी लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp