News24you

News you are looking for

मेरे पिता की जीवन की प्रमुख कमाई धार्मिक नगरी निलकंठेशवर भक्ति धाम की सेवा का दिया गया दायित्व हमेशा निभाउगा- बाबू मदनलाल ग्रोवर

मेरे पिता की जीवन की प्रमुख कमाई धार्मिक नगरी निलकंठेशवर भक्ति धाम की सेवा का दिया गया दायित्व हमेशा निभाउगा- बाबू मदनलाल ग्रोवर

कटनी। विजयराघवगढ़ विख्यात नीलकंठ की धार्मिक नगरी नीलकंठेशवर भक्ति धाम मे रंग बिरंगे रंगो के साथ होली मिलन समारोह आयोजित कर बाबा महाकाल के दरबार मे सुनहरी होली मनाई गयी। नीलकंठेशवर भक्ति धाम के संचालक मदनलाल ग्रोवर बाबू ग्रोवर रुद्राक्ष ग्रोवर के तत्वावधान मे नीलकंठेशवर भक्ति धाम परिसर मे सभी सदस्यों परिवार जनों व आसपास के सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति मे होली मिलन समारोह आयोजित कर खुशियाँ साझा की गयी।

पुरानी रिति रिवाज के अनुसार फाग गीतो के साथ ढोल मजीरा के साथ पूरे हर्षोल्लास के साथ होली फगुआ गीतो
की प्रस्तुति देकर सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर आशीर्वाद लिया। नीलकंठेशवर धाम के प्रमुख मदनलाल ग्रोवर बाबू ग्रोवर ने सभी छोटे बड़ो के संग होली की खुशियाँ मनाकर शुभकामनाएं दी।

इस संबंध मे बाबू ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के रंग सभी के जीवन मे खुशहाली लाए सभी पर भोलेनाथ की कृपा बनी रहे। पिता मदनलाल ग्रोवर ने अपने जीवन की प्रमुख कमाई धार्मिक नगरी निलकंठेशवर भक्ति धाम की सेवा का
दायित्व प्रदान किया हैं यह मेरे जीवन की सबसे प्रमुख सेवा है। भोलेनाथ की सेवा के साथ साथ भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना मेरा प्रथम कर्तव्य है जिसे मै हमेशा निभाउगा।