Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन ने होली पर्व पर झुग्गी झोपड़ी में जमकर उड़ाया रंग और गुलाल

कटनी – समाजसेवी संस्था मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन के द्वारा आयोजित होली मिलन पर्व समारोह में गाटरघाट छहघरा झुग्गी झोपड़ी वाली बस्ती में जमकर रंग गुलाल उड़ा। इस दौरान छोटे बच्चे महिला सभी लोगों ने इस आयोजन का जमकर आनंद लिया।
मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की संस्थापिका चेयरपर्सन समाजसेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम के द्वारा यह आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि होली का त्योहार खुशी उमंग उत्साह और तरह-तरह के व्यंजन पकवानों को बनाने और खाने का होता है।

समाजसेवी मंजूषा गौतम ने बताया कि झुगगी झोपड़ी में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद असहाय बच्चों के साथ होली पर्व मनाने का एक अलग ही आनंद मिलता है करीब एक सैकड़ा बच्चों को पिचकारी टोपी, रंग, गुलाल, खाने की सामग्री नमकीन बिस्कुट चॉकलेट आदि सभी बच्चों को बांटी गई। सभी बच्चे खुशी से उछल पड़े। सभी बच्चे आपस में रंग गुलाल खेलते हुए जमकर डीजे में डांस भी किया। मुस्कान फाउंडेशन संस्था हमेशा से गरीब और असहाय बच्चों को मदद करती आ रही है फिर चाहे शिक्षा हो स्वस्थ हो या नशा मुक्ति से बचना हो आदि ऐसे कई तरह के सामाजिक कार्य संस्था करती आ रही है।

मुस्कान फाऊंडेशन समाजसेवी संस्था को हमेशा से शहर के वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद सहयोग प्राप्त होता रहता है सभी सहयोगी जनों को संस्था सादर धन्यवाद देती है। इस कार्यक्रम में सहयोगी सभी समाजसेवी संजय भैया,जया पाठक नमीता दुबे ,लता खरे,दीपा शर्मा ,सृष्टि गर्ग,पंडित अजय मिश्रा, पंडित राजेंद्र गौतम ,पंडित विराट गौतम, पंडित सम्राट गौतम, सजल भैया जी, , किरन जी, पूजा जी, पूनम जी, अजीत जी, मनोरमा जी, आदि का सहयोग रहा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp