Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHजरा हट के

Atma 8 साल पहले हुई थी महिला की मौत, आत्मा लेने अस्पताल पहुंचे परिजन, फिर क्या हुआ पढ़िए

Atma मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला अस्पताल में एक परिवार आत्मा लेने पहुंचा। राजस्थान के चित्तौडगढ़ आए एक परिवार के कुछ लोगों ने अस्पताल परिसर में कुछ देर तंत्र-मंत्र किया और फिर यहां से चले गए। जिला अस्पताल से इस तरह आत्मा ले जाने का यह आठवां मामला है। सोमवार को चित्तौड़गढ़ राजस्थान का एक परिवार जिला अस्पताल पहुंचा और अस्पताल के बाहर परिसर में तंत्र-मंत्र किया और चला गया।

परिजन बोले आत्मा अस्पताल मेंथी

इस परिवार के सदस्यों का कहना था हमारे परिवार की महिला सुशीलादेवी की आत्मा अस्पताल में ही थी, हम उनकी आत्मा को लेने आए है। आत्मा लेने आए लोगों ने ही बताया की आठ साल पहले जिला अस्पताल में सुशीलादेवी की मृत्यु हो गई थी, सोमवार को सुशीलादेवी के पुत्र श्रवण के साथ परिवारजन आत्मा लेने के लिए यहां आए कुछ देर उन्होंने तंत्र-मंत्र किया और आत्मा को साथ में ले जाने का दावा कर यहां से चले गए।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp