HOME

आज हुये चुनाव तो गुजरात में फिर BJP की सरकार-ABP न्यूज़ का ओपीनियन पोल

आज हुये चुनाव तो गुजरात में फिर BJP की सरकार-ABP न्यूज़ का ओपीनियन पोल
नई दिल्ली। गुजरात में इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा जीत का परचम लहरा सकती है। एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल के मुताबिक गुजरात के चारों इलाकों में भाजपा को जीत मिलती दिख रही है। पोल के मुताबिक उत्तरी गुजरात के कुल  53 सीटों पर बीजेपी को 59 फीसदी वोट मिलने की संभावना है जबकि कांग्रेस को मात्र 33 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। कच्छ-सौराष्ट्र में भी बीजेपी का परचम लहरा रहा है। वहां की कुल 54 सीटों पर भाजपा को 65 और कांग्रेस को 26 फीसदी वोट मिलने की बात कही गई है।
मध्य गुजरात की 40 सीटों पर भी भाजपा को 56 फीसदी वोट और कांग्रेस को मात्र 30 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। इसके अलावा दक्षिण गुजरात की 35 सीटों पर भी भाजपा को 54 और कांग्रेस के खाते में 27 फीसदी वोट जाता दिख रहा है। यानी गुजरात के चारों क्षेत्र में भाजपा को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिलता दिख रहा है। एबीपी न्यूज के मुताबिक अगर आज गुजरात में विधावसभा चुनाव होते हैं तो भाजपा की झोली में 144 से152 सीटें जा सकती हैं। फिलहाल भाजपा के खाते में 115 सीटें हैं। सर्वे में कहा गया है कि कांग्रेस की हालत पहले से और खराब होगी और उसे महज 26 से 32 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। यानी आधी सीटें गंवानी पड़ सकती हैं। अन्य के खाते में मात्र 3 से सात सीट ही जा सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button