रहस्य रोमांचराष्ट्रीय

Neeli Chaddi नीली चड्ढी में साजन चले ससुराल: गले में लाल टाई ऊपर नीला सूट, रूठी बीवी को मनाने ऐसे निकले दूल्हे राजा, देखें वीडियो

Neeli Chaddi

Neeli Chaddi हनावे को लेकर एक युवक सुर्खियों में है। सिर पर पगड़ी, कोट-टाई पहनकर जब वो सड़क पर निकला तो लोगों की नजर उसकी टांगों पर पड़ी। कोट-टाई के साथ पैंट की जगह उसने केवल नीले रंग की अंडरवियर पहन रखी थी। इस अजीब पोशाक को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली चीज उसकी पीठ पर थी। जिसकी वजह जानकर लोगों ने हंसने के साथ ही उसके प्रति सहानुभूति भी जताई। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि ये युवक केवल पब्लिसिटी स्टंट कर रहा है ताकि फेमस होकर सोशल मीडिया के जरिए पैसा कमा सके। युवक की पहचना बंसीलाल यादव पुत्र साधू यादव निवासी सेनपुर अंबेडकर नगर के रूप में हुई है।

बुधवार को अयोध्या की सड़कों पर एक युवक जिसकी पहचान बंसीलाल के रूप में हुई है, वह दूल्हे की पोशाक पहनकर निकला। उसकी पोशक ने सभी को हैरान कर दिया। सिर पर पगड़ी और कोट-टाई के साथ पैंट की जगह उसने नीली रंग की अंडरवियर पहन रखी थी। लोगों ने इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि उसकी पत्नी साथ नहीं रहती इसलिए वह इस पोशाक में नगर में घूम रहा है।
अजीबो-गरीब पहनावे में युवक
युवक ने अपनी पीठ पर पत्नी के छोड़ जाने का पोस्टर भी लगाया हुआ है। युवक की इस अजीबो-गरीब हरकत पर कई लोगों ने उससे बात भी की। कुछ लोगों का मानना है कि युवक का मकसद फेसबुक और यूट्यूब पर वीडियो डालकर पैसा कमाना है। हालांकि, अभी तक मामले की सच्चाई पता नहीं चल सकी है।

युवक ये तो बता रहा है कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है, हालांकि पत्नी के संबंध में, जैसे कि वह कहां रहती है, किन कारणों से उसे छोड़कर चली गई, ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है।बहरहाल युवक अपने हुलिये के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है।

Show More

Related Articles

Back to top button