शहर

बरही में कलश यात्रा के साथ संगीतमय रामकथा का शुभारंभ

बरही में कलश यात्रा के साथ संगीतमय रामकथा का शुभारंभबरही। बरही नगर स्थित भगवान श्री रामलला मन्दिर से नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कलश यात्रा निकाली गई, जो डोली रोड स्थित सत्संग भवन पहुंची। नगर के समाज सेवी धन्नूलाल गुप्ता के द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी संगीतमय श्रीरामकथा का आयोजन किया गया है।
सत्संग भवन में दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा का रसपान कराने हरिद्वार से मानस मर्मज्ञ एव भगवताचार्य स्वामी विक्रम जी महाराज अपने मुखार बिंदु से 7 दिन तक रामकथा का रसपान करायेंगे। राज्यमंत्री संजय सत्येंद्र पाठक कथा का रसपान करने पहुंचे। कथा व्यास विक्रम जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह नगर धार्मिक नगर है। यहां के घर-घर में ईश्वर की आराधना की जाती है। समाजसेवी धन्नूलाल गुप्ता व उनका परिवार ईश्वर की आराधना में प्रतिवर्ष इस तरह का धार्मिक आयोजन करते आ रहे हैं, जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। समय की कमी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक मनुष्य इतना व्यस्त है कि वह ईश्वर के सत्संग से दूर होता जा रहा है, परमात्मा की आराधना करने का यह शुभ अवसर प्राप्त हुआ है, जिसे प्रत्येक नागरिक श्रवण कर अपने जीवन को सफल करें। आयोजन समिति के इंद्रभान गुप्ता, धर्मेन्द्र गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, अंकुर गुप्ता ने इस धार्मिक अनुष्ठान का धर्म लाभ प्राप्त करने व कथा का श्रवण करने का आग्रह नगर की धर्म प्रेमी जनता से किया है। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button