Sunday, November 1, 2026
Latest:
बॉलीवुड

Anupamaa TV Show : किंजल को कपाड़िया हाउस से लेकर आएगा वनराज, घुटनों पर बैठकर माफी मांगेगा परितोष

Anupamaa TV Show अनुपमा शो में अब तक आपने देखा कि परितोष की हरकत के बाद अनुज, वनराज को कपाड़िया हाउस से लेकर आता है। परितोष के आने के बाद बा थोड़ी शांत हो गई, लेकिन अब वह सिचुएशन का फायदा उठाकर किंजल को भी वापस लाना चाहती है।

अब आप देखेंगे कि बा और वनराज किंजल को मनाने के लिए जाएंगे। दरअसल, परितोष के आने के बाद बा अब वनराज से कहेगी कि वह किंजल को भी कपाड़िया हाउस से लेकर आए। वनराज कहता है कि परितोष ने गलती की थी, लेकिन किंजल ने कोई गलती नहीं की है। ऐसे में वह कैसे उसे लेकर आए। बा फिर वनराज को इमोशनल ब्लैकमेल करती है जिसके बाद अब वनराज और बा एक बार फिर कपाड़िया हाउस जाएंगे। इसके बाद बा एक बार फिर इमोशनल ड्रामा करेगी। इसके बाद वनराज भी किंजल को समझाएगा। अनुपमा फिर वहां आती है और दोनों को समझाती है कि वे उसे फोर्स ना करें।

एक बार फिर वनराज थोड़ा गुस्से में आ जाएगा और कहेगा कि वह उसे फोर्स नहीं कर रहा, बस समझा रहा है। इसके बाद अनुपमा, किंजल से कहती है कि अगर उसे जाना है तो वह जा सकती है।

वनराज की पूजा

नवरात्री के मौके पर वनराज अब परितोष के सारे पाप को साफ करने के लिए घर में पूजा रखेगा। इस दौरान वह कन्या पूजा करेगा। वह छोटी अनु को भी घर बुलाएगा।

 

परितोष की चाल

वहीं परितोष एक चाल चलने के लिए तैयार है। किंजल जैसे ही शाह हाउस आएगी, वह उसके सामने घुटनों पर बैठ जाएगा और माफी मांगेगा। परितोष की हरकत देख किंजल फिर इमोशनल हो जाएगी और अनुपमा थोड़ी हैरान। अनुपमा को यकीन ही नहीं हो पा रहा है। उसको परितोष पर शक है। अब क्या सच में परितोष माफी मांग रहा है या इसके पीछे उसकी कोई नई चाल है ये अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp