Sunday, November 1, 2026
Latest:
बॉलीवुड

Ankita Lokhande: मां बनने वाली हैं अंकिता लोखंडे! पति के साथ शेयर की गई तस्वीरों में दिखाई दिया बेबी बंप

Ankita Lokhande is about to become a mother टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ भी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती हैं और हाल में उनकी ऐसी ही एक रोमांटिक फोटो ने फैंस को हैरान कर दिया। तस्वीर देखने के बाद से ही फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि अंकिता प्रेग्नेंट हैं और उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर अंकिता की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

Ankita Lokhande is about to become a mother अंकिता लोखंडे, विक्की जैन

दरअसल, अंकिता लोखंडे ने अपने दोस्तों और पति विक्की जैन के साथ पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह ब्लू कलर की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, विक्की अंकिता के पेट पर हाथ रखकर पोज दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने ये फोटोज अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के लिए ही क्लिक कराए हैं। अंकिता ने इसे कैप्शन दिया, ‘आप जैसे भी हो, जैसे रहे हो और जैसे रहोगे, मैं आपसे उसी रूप में प्यार करती हूं।’

https://news24you.com/archives/5660

Ankita Lokhande is about to become a mother अंकिता लोखंडे, विक्की जैन

अंकिता लोखंडे की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है, तो कुछ उनसे प्रेग्नेंट होने की बात पूछ रहे हैं। एक ने कमेंट कर लिखा, ‘क्या अंकिता आप प्रेग्नेंट हो?’, तो कई उन्हें बधाई दे रहे हैं। तस्वीर में विक्की का अंकिता के पेट पर हाथ रखे होने की वजह से ही फैंस इस बात के कयास लगा रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।

Ankita Lokhande is about to become a mother अंकिता लोखंडे, विक्की जैन-स्मार्ट जोड़ी शो

 

बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुई थी। कुछ साल तक एक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। वहीं, कुछ समय पहले ही दोनों अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रही थीं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp