Saturday, October 31, 2026
Latest:
बॉलीवुड

Alia Mom with Ranbir: अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटीं आलिया भट्ट, बेटी को हाथ में थामे नजर आए रणबीर, देखें तस्वीरें

Alia Mom with Ranbir: अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटीं आलिया भट्ट, बेटी को हाथ में थामे नजर आए रणबीर, देखें तस्वीरें बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, बेटी को जन्म देने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं, तो कुछ कपूर खानदान की लाडली की झलक पाने के लिए बेताब हैं। इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियाे में रणबीर, आलिया भट्ट और अपनी बेटी को कार में घर ले जाते नजर आ रहे हैं।

बेटी को पपराजी से छुपाते नजर आ रहे

बता दें कि आलिया भट्ट बेटी को जन्म देने के चार दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं और गुरुवार सुबह 9:15 बजे अपनी बेटी के साथ घर लौट आई हैं।सामने आए वीडियो में रणबीर कपूर अपनी बेटी को पपराजी से छुपाते नजर आ रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट ब्लैक कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नीतू कपूर अपनी लाडली और आलिया भट्ट का स्वागत करने रणबीर के घर पहुंच गई हैं।

जादुई गुड़िया जैसी लगती है

यूं तो सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की बेटी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लेकिन, इन तस्वीरों में दिख रही बच्ची आलिया भट्ट की लाडली नहीं है। मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर सिर्फ एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बेटी के जन्म की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। उनके द्वारा एक पोस्टर शेयर किया गया, जिस पर शेर-शेरनी और शावक की तस्वीर है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज। हमारा बेबी आ गया है। वह बिल्कुल एक जादुई गुड़िया जैसी लगती है। माता-पिता बनने की खुशी महसूस हो रही है।’

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp