Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNI

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहोरीबंद ने निकली विशाल तिरंगा पदयात्रा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहोरीबंद ने निकाली विशाल तिरंगा पदयात्रा

 

कटनी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहोरीबंद द्वारा बहोरीबंद नगर में भव्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए यह विशाल तिरंगा यात्रा उत्कृष्ट विद्यालय पर संपन्न हुई , मां भारती के जयघोष के साथ पूरे नगर में 251 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा का नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह जगह पर स्वागत किया।

विशाल तिरंगा पदयात्रा एवं आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत के प्रांत मंत्री श्री सुव्रत जैन जी की उपस्थिति रही। विशेष उपस्थित के रूप में जिला प्रमुख अनिल गर्ग जी , जिला संयोजक कटनी ऋषभ त्रिपाठी जी प्रांत कार्यकारणी सदस्य एवं कटनी नगर मंत्री संजय कुशवाहा जी नगर अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा जी नगर उपाध्यक्ष महेंद्र राय जी , रानी दुर्गावती महाविद्यालय के प्राध्यापक विनय जैन जी एवं महिमा तिवारी जी एवं जेपीजी विद्यालय से राकेश गर्ग जी के साथ बहोरीबंद नगर से समाजसेवी लोकेश ब्यौहार जी , रोहित गुप्ता जी सहित युवा शक्ति की सहयोगिता रही।

 

बहोरीबंद नगर मंत्री एवं महाकौशल प्रांत कार्यकारणी सदस्य संस्कार बाजपेई द्वारा बताया गया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही राष्ट्रहित एवं छात्रहित में कार्य कर रही है , राष्ट्र के सेवक होने के नाते राष्ट्र के पुनर्निर्माण में एवं छात्र छात्राओं के अंदर राष्ट्रभक्ति एवं देशभक्ति की भावना के रोपण में विद्यार्थी परिषद सदैव ही कार्य करती रहेगी , यह तिरंगा यात्रा देश के लिए राष्ट्र की सेवा में आहुत हुए उन सभी वीर एवं मां भारती के चरणों में समर्पित है।

आयोजन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहोरीबंद से लक्ष्य सोनी , अनुराग लोधी , विवेक तिवारी , यश नामदेव , आदित्य तिवारी , राम यादव , लखन यादव , सौरभ बंसल , अभिनय मेहरा , भूपेंद्र ठाकुर , विमल दिवान , कमल दीवान , शरद गुप्ता , साहिल , तुषार राजपूत सहित सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका रही।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp