Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNI

कृषि उघमी प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

 

कटनी। मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से महिलाओं को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए जिले के विभिन्न जनपद पंचायतो की 35 गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालीस्व सहायता समूह की महिलाओं को कृषिउद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण स्टेट बैंक ऑफ़ इंडियाग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मे प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक सुनील रजक एवं अनुपम पांडे के सहयोग सेप्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण के पश्चात ओम प्रकाश चतुर्वेदी परीक्षा नियंत्रक एवं प्रमाणीकरण रुडसेटी ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार मुख्यालय भोपाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कृषि उद्यमी की परीक्षा परीक्षक रामसुख दुबे कटनी एवं बैंक से संबंधित परीक्षा परीक्षक प्रदीप नामदेव दमोहद्वारा लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली गई। स्वरोजगार स्थापित करने के लिए कृषि उद्यमी के अंतर्गत जलवायु भूमि के प्रकार पोषक तत्व मिट्टी परीक्षण जैविक खाद एवं कीटनाशक जैविक खेती कीट एवं रोग नियंत्रण खाद्यान्न दलहन तिलहन एवं सब्जी फसलों सिंचाई के अंतर्गत स्प्रिंकलर टपक सिंचाई शुष्क भूमि कृषि तकनीकी लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली औषधीय एवं सुगंधित तथा फूल वाले पौधे पशुपालन पादप प्रसार तकनीक के अंतर्गत ग्राफ्टिंग बडिंग लेयरिंग नर्सरी प्रबंधन एवं कृषि से संबंधित। जैविक खेती की आवश्यकता भूमि मानव एवं पर्यावरण को हो रहे नुकसान रासायनिक खाद से नुकसान एवं जैविक खेती के फायदे तथा जैविक कीटनाशक के अंतर्गत गोमूत्र नीम पत्ती पांच पत्ती काढ़ा नीमच ब्रह्मास्त्र तथा आग्नेयास्त्र आदि कीटनाशकों को बनानेतथा फसलों में उपयोग की जानकारी एवं मूल्यांकन परीक्षा रामसुख दुबे द्वारा किया गया तथा बैंकिंग से संबंधित मूल्यांकन प्रदीप नामदेव दमोह द्वारा किया गया परीक्षासंपन्न कराने में राजेश विश्वकर्माएवं ओमप्रकाश तिवारी तथा अरुण रजक द्वारा सहयोग किया गया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp