HOME

Acid Attack: युवक ने लड़की पर फेंका तेजाब, 14 दिसंबर को फिर दोहराया इतिहास ?

Acid Attack: युवक ने लड़की पर फेंका तेजाब, 14 दिसंबर को फिर दोहराया इतिहास ?

Acid Attack: युवक ने लड़की पर फेंका तेजाब, 14 दिसंबर को फिर दोहराया इतिहास ? दिल्ली के द्वारका जिले के इलाके में एक युवक ने एक लड़की पर तेजाब फेंक दिया है। घटना आज  बुधवार सुबह की है। पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीएस मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब नौ बजे पीसीआर कॉल आई। इसमें कहा गया था कि 17 साल की एक लड़की पर सुबह करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार दो लोगों ने कथित तौर पर तेजाब जैसे किसी पदार्थ का इस्तेमाल कर हमला किया। घटना के वक्त वह लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। बच्ची का इलाज चल रहा है।

बेटी को इंसाफ दिलाएंगे: स्वाति मालीवाल

उधर, दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है। बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें?

Show More

Related Articles

Back to top button