Tuesday, November 10, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Accident in MP मजदूरों से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत

Accident in MP बुधवार दोपहर बुराहनपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। मजदूरों से भरे पिकअप वाहन को देड़तलाई के पास गन्ना लेकर जा रहे ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिकअप में सवार दो बच्चियों सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिला अस्पताल ले जाते समय चार साल के बच्चे धारसिंह ने भी दम तोड़ दिया। पिकअप सवार नौ अन्य लोग घायल हैं।

उन्हें खकनार स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। घायलों में से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी मृतक और घायल खंडवा जिले की खालवा तहसील के सुंदरदेव गांव के हैं।

जानकारी के मुताबिक ये मजदूर कपास चुनने के लिए महाराष्ट्र के अंतरगांव शिवाजी गए थे। काम खत्म होने पर अपने घर लौट रहे थे। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही दोपहर करीब 3.30 बजे उनकी घर लौटने की खुशी मातम में बदल गई। घटना स्थल पर चीखपुकार मच गई। यह देख राहगीर और स्थानीय लोग दौड़े और घायलों को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी।