News24you

News you are looking for

बड़वारा के किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन

कटनी। किसानों की समस्याओं को लेकर आज बड़वारा के जनपद सदस्य सुनील सिंह बघेल के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ध्यानाकर्षण कराते हुये बड़वारा क्षेत्र के किसान व एनएसयूआइ तथा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याएं प्रदेश की सरकार के राज में लगातार बढ़ रही हैं। खाद उर्वरक बीज ट्रेक्टर कीटनाशक आदि की बढ़ती कीमतों के कारण किसान फसल की लागत भी नहीं निकाल पा रहा। ज्ञापन में कहा गया कि, किसानो की समस्याओं के निराकरण के लिये स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाये। सरकार के आत्मघाती निर्णय के कारण किसान कर्ज में डूबता जा रहा है और आत्मघाती निर्णय ले रहा। साथ ही मांग की गई कि प्रदूषण फैलाने वाले उधोगों को बंद किया जाए । सर्पदंश और किसानों की दुर्घटना में मृत्यु पर 25 लाख का मुआवजा दिया जाए। 24 घण्टे बिजली आपूर्ति की जाए। सहित अन्य  मांग शामिल की गई हैं। ज्ञापन सौंपते समय जनपद सदस्य सुनील सिंह ,मो इसराइल nusi अघ्यक्ष विधानसभा बड़वारा ,विकाश निगम ,संदीप सिंह ,संदीप गुप्ता , कमलेश पाण्डेय , शंकर लाल सोनी ,राजसुनील सिंह ,मो इसराइल nusi अघ्यक्ष विधानसभा बड़वारा ,विकाश निगम ,संदीप सिंह ,संदीप गुप्ता , कमलेश पाण्डेय , शंकर लाल सोनी ,राज निगम ,कुलेन्द्र ,नंदू ,कालू ,बोट्टू ,रावेंद्र रजक,परमानंद परौहा ,मो कादिर ,रंजीत दहिया ,जमशेद खान ,लवकेश सेन ,शशिकांत , विनोद ,रामानंद परौहा और समस्त किसान, निगम ,कुलेन्द्र ,नंदू ,कालू ,बोट्टू ,रावेंद्र रजक,परमानंद परौहा ,मो कादिर ,रंजीत दहिया ,जमशेद खान ,लवकेश सेन ,शशिकांत , विनोद ,रामानंद परोहा एवं सैकड़ों  किसान उपस्थित थे।

बड़वारा के किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *