News24you

News you are looking for

पहले बनाया वीडियो फिर जहर खाकर कर ली सुसाइड

पहले बनाया वीडियो फिर जहर खाकर कर ली सुसाइड

उज्जैन। उज्जैन में दिल दहलाने वाली घटना में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। इनमें प्रेमिका नाबालिग थी और प्रेमी की उम्र 21 साल थी। बताया जा रहा है कि लड़की ऊंची जाति से संबंध रखती थी इसलिए उसके घरवालों को इनके रिश्ते पर एतराज था। दोनों के बीच डेढ़ साल से प्रेम संबंध थे और घरवालों की नाराजगी के बाद दोनों ने मिलकर ये घातक कदम उठा लिया।

भेरूगढ़ निवासी नितिन और 17 साल की नाबालिग प्रेमिका ने भैरवगढ़ और उन्हेल मार्ग पर जहर खाकर सुसाइड कर लिया। यहां वो पहले एक ढाबे पर गए और नाश्ता किया। इसके बाद दोनों ने एक साथ जहर खा लिया। इससे पहले उन्होने इसका एक वीडियो भी बनाया। वीडियो एमपीब्रेकिंग न्यूज के पास है लेकिन वो विचलित करने वाला है इसलिये हम आपको नहीं दिखा रहे हैं।

45 सेकेंड के इस वीडियो में दोनों आपस में बात करते हुए जहर का पैकेट खोल रहे हैं। कैमरे को देखते हुए लड़की कहती है कि फ्री हो जाओ आज। लड़का कहता है कि मुंह से मत फाड़ो तो लड़की कहती है खाना ही है तो मुंह से क्या मत फाड़ो। इस तरह बात करते हुए दोनों दो गिलास में जहर डालते हैं। जहर खाने के बाद उन्होने अपने एक दोस्त को इसके बारे में जानकारी दी। इसके बाद दोनों की फ्रीगंज स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।