HOMEप्रदेशराष्ट्रीय

ठाणे में 5 मंजिला इमारत का स्लैब गिरने से 7 की मौत, कई दबे

इसके अलावा चार से पांच अन्य लोग इसमें फंसे हुए हैं। इस इलाके में एक महीने के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है।

Top News Today 29 May 2021: ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में एक पांच मंजिला इमारत का स्लैब गिरने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा चार से पांच अन्य लोग इसमें फंसे हुए हैं। इस इलाके में एक महीने के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है।

रिजनल डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि नेहरू चौक पर साई सिद्धि बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल का स्लैब गिर गया।

अब तक छह शव निकाले जा चुके हैं। चार से पांच लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं। दमकल सेवा और पुलिस के जवान राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

 

 

Show More
Back to top button