News24you

News you are looking for

सपा को झटका, एलएमसी डॉ.सरोजिनी का इस्तीफा, भाजपा में शामिल

सपा को झटका, एलएमसी डॉ.सरोजिनी का इस्तीफा, भाजपा में शामिललखनऊ। यूपी में सपा को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। उसकी एक और एमएलसी ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। जानकारी पार्टी से विधान परिषद सदस्य सरोजिनी अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सरोजिनी की गिनती आजम खान के करीबी लोगों में होती थी।
इस्तीफा देने के डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटने के बाद पार्टी में मन नहीं लगता। पार्टी कमजोर हो रही है। नेताजी(मुलायम सिंह यादव) के कारण दो बार विधान परिषद सदस्य बनी। समाजवादी पार्टी में सियासी विचार कमजोर हुआ है।
योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के साथ ही राज्य मंत्री महेंद्र सिंह की मौजूदगी में डॉ.सरोजिनी अग्रवाल ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में भी शामिल होने का ऐलान किया।
मेरठ की निवासी सरोजिनी अग्रवाल से पहले बुक्कल नवाब व यशवंत सिंह ने समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य के पद से इस्तीफा दिया था। सरोजिनी अग्रवाल के अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले अतुल प्रधान से भी छत्तीस का आंकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *