News24you

News you are looking for

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत का सिलसिला जारी, जेपी नड्डा के साथ पहुंचे CM योगी

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत का सिलसिला जारी, जेपी नड्डा के साथ पहुंचे CM योगी
लखनऊ। बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में बीते तीन दिन में 60 लोगों की मौत के बाद रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से मेडिकल कॉलेज के लिए निकले। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोंडा, श्रावस्ती, बाराबंकी व बहराइच के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे स्थगित कर दिया है। अब अपनी कर्मस्थली गोरखपुर का रुख करेंगे जहां चार दिन पहले गए थे। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे जहां पर ऑक्सीजन की कमी के कारण 60 लोगों ने तीन दिन में दम तोड़ दिया जिनमें 42 बच्चे भी हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आने के कारण वहां वार्ड से मरीजों के परिवार के लोगों को बाहर किया जा रहा है। वहां पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं।
बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज प्रांगण में डॉग स्क्वॉड तथा बम निरोधक दस्ता ने जांच की है। इसके साथ ही इंसेफ्लाइटिस वार्ड का रास्ता साफ कराया गया है। मेडिकल कालेज के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था काफी मुस्तैद है।
निजी ट्विटर अकाउंट से प्रकट की संवेदना –
सीएम योगी ने शनिवार को अपने निजी ट्विटर अकाउंट से मारे गए बच्चों के परिवारों के लिए संवेदना प्रकट की। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि इस असीम दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। वहीं अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि बाबा राघवदास मेडिकल कालेज गोरखपुर की कल की हृदय विदारक घटना हम सब को असीम पीड़ा दे गई।
मेडिकल कालेज पहुंची लिक्विड ऑक्सीजन – 
बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में जिस लिक्विड ऑक्सीजन की कमी से 60 से अधिक लोगों की जानें गई, वह लिक्विड ऑक्सीजन रविवार तड़के करीब चार बजे मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। इन्सेफ्लाइटिस वार्ड के प्रभारी डॉ. कफील खान ने यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *