तपन निषाद/कटनी-माधवनगर में आयोजित हरे माधव बरसी मेले के अवसर पर सतगुरु साई ईश्वर शाह साहिब जी का कटनी आगमन हुआ। रेलवे स्टेशन पर दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात सतगुरु साई ईश्वर शाह जी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित समाजसेवी सुनील हसीजा के प्रतिष्ठान साई कृपा ट्रांसपोर्ट पहुंचे। यहां बैंड-बाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। सतगुरु साई ईश्वर शाह जी ने उपस्थित शिष्यों एवं श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ स्वागत कर अपनी आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंदूलाल जादवानी, पार्षद अवकाश जायसवाल, रौनक खंडेलवाल, पार्षद मुसुफ बिट्टू अहमद, सुनील हसीजा, रूपेश खूबचंदानी, कालू तनवानी, प्रकाश हसीजा, दीपक गुमास्ता, संजय खूबचंदानी, जय पोपटानी, कृष हसीजा, कमल हसीजा, सोनू मोटवानी, सुरेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वर्सी मेले के अवसर पर स्टेशन स्थित साई कृपा ट्रांसपोर्ट में सतगुरु साई ईश्वर शाह जी का भव्य स्वागत













