तपन निषाद/कटनी-आज कटनी शहर महिला कांग्रेस द्वारा महिला जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने मिलकर काला दिवस मनाया, यह काला दिवस दिल्ली में राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी सहित इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ किए गए दुर्व्यवहार एवं निर्वाचन आयोग से जवाब देही की मांग को लेकर देश भर में कांग्रेस जनों द्वारा मनाया गया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना जवाब मांगना और जनता के मत की पारदर्शिता की मांग करना हमारा संवैधानिक अधिकार है जिसका भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार हनन किया जा रहा है और इसके विरोध में पूरे मध्य प्रदेश में महिला कांग्रेस सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है,
वरिष्ठ कांग्रेसी प्रियदर्शन गौर ने कहा कि सत्ता पक्ष के द्वारा लगातार भ्रष्टाचार और तानाशाही पूरे देश भर में की जा रही है और वोट चोरी के माध्यम से जनता का संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है जिसका विरोध पूरी कांग्रेस पार्टी देश भर में कर रही है।
वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश जैन काका ने कहा की मत देने का अधिकार जनता का संवैधानिक और मूलभूत अधिकार है असवैधानिक रूप से वोटर लिस्ट से बिना बताए वोटरों के नाम काटना और नए नाम को ना जोड़ना लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है
कांग्रेस के संगठन मंत्री प्रेम बत्रा ने कहा कि देश में अब तक कीमती सामानों की चोरी सुनी थी वोट की चोरी भाजपा सरकार में पहली बार देखी और सुनी जा रही है जिसका विरोध पूरी जनता को मिलकर करना चाहिए।
सेवा दल अध्यक्ष मंगल सिंह ने कार्यक्रम का समापन और आभार व्यक्त करते हुए कहा की जनता के हित के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी है।।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमन रजक, दुर्गावती कोल, रुक्मणी पांडे, रूपा तिवारी, अर्चना जायसवाल, सुनीता सोनी, कल्पना पाठक, किरण सोनी, मंजू रजक,वरिष्ठ कांग्रेसी प्रियदर्शन गौर, राकेश जैन कक्का, प्रेम बत्रा, आनंद पटेल, अशफाक अहमद,चोखे भाईजान अजय जैसवानी श्याम पाहुजा, मंगल सिंह, दिलदार सिंह, रमेश सोनी, दिग्विजय सिंह, संजू गुप्ता, अभय गौतम,ब्रजेश मौर्य,इमरान खान,उदय सिंह,ओमप्रकाश सकतेल, साहिल नामदेव, मोहम्मद फरीद, अशफाक चिस्ती, हर्षित मिश्रा आदि कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।।
कटनी महिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस













