News24you

News you are looking for

सायना महाविद्यालय में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,शतरंज केवल खेल नहीं, जीवन में सही समय पर सही निर्णय लेने की कला है।

सायना महाविद्यालय में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,शतरंज केवल खेल नहीं, जीवन में सही समय पर सही निर्णय लेने की कला है।

तपन निषाद/कटनी-मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार वार्षिक खेलकूद कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कटनी में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपनी शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन किया।*
*कार्यक्रम का शुभारंभ कटनी शहर के प्रतिष्ठित रिटायर्ड मेडिकल ऑफीसर व शतरंज के अनुभवी खिलाड़ियों में जाने वाले डॉ. एस. के. खम्परिया व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सी.राजेश कुमार व ऑर्बिटर शुभम केवट व शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. राजकुमार जी व विभिन्न अतिथियों एवं महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी रणनीतिक सोच, धैर्य, एकाग्रता एवं निर्णय लेने की क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा प्रतिस्पर्धात्मक माहौल देखने को मिला।*
*इस अवसर पर डॉ. एस. के. खम्परिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “शतरंज केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह जीवन में सही समय पर सही निर्णय लेने की कला सिखाता है। शतरंज हमें धैर्य, दूरदृष्टि, रणनीति और परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने की प्रेरणा देता है।”*
*महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. राजेश कुमार ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।*
*उक्त शतरंज प्रतियोगिता के आयोजन में पुरुष वर्ग – शास.तिलक महाविद्यालय कटनी विजेता और उपविजेता शास. महाविद्यालय बहोरीबंद बहोरीबंद रहा साथ ही महिला वर्ग में शासकीय महाविद्यालय, स्लीमनाबाद और उपविजेता शास. तिलक महाविद्यालय कटनी रहे।*
*इस अवसर पर सभी महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।*
इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय विभागाध्यक्ष, सहायक प्राध्यापक व समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन का सफल संचालन महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी श्री शरद यादव व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त वरिष्ठ क्रीड़ाधिकारी भरी हीरा लाल केवट ने किया। साथ ही श्री अरुण उरमलिया, डॉ. सार्थक चौरसिया, श्री सत्यवीर सिंह, प्रशांत सोनी ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।प्रतियोगिता के अंत में इस प्रतियोगिता के ऑर्बिटर शुभम केवट व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विजेता ट्राफी व प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया तथा आगामी स्तर के लिए शुभकामनाएं दी गईं।