HOMEKATNI

गंगा दशहरा पर्व पर ग्राम खम्हरिया नं.1 में ग्रामवासियों द्वारा जल स्त्रोत व कलश पूजन जल संरक्षण हेतु परामर्शदाता शरद यादव ने दिलाई शपथ

गंगा दशहरा पर्व पर ग्राम खम्हरिया नं.1 में ग्रामवासियों द्वारा जल स्त्रोत व कलश पूजन जल संरक्षण हेतु परामर्शदाता शरद यादव ने दिलाई शपथ

 

रीठी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आह्वान पर गंगा दशहरा पर जन आंदोलन बनेगा “जल गंगा संवर्धन अभियान” इसी आशा के साथ प्रदेशभर में जल संरक्षण, श्रमदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम जल स्रोतों के संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया जिसमें आज मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेजसिंह केसवाल जी के निर्देशन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति व ग्रामवासियों के साथ गंगा दशहरा पर्व का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम जलस्त्रोत पूजन व कलश पूजन किया गया और साथ ही वृक्ष पूजन के साथ ग्राम के शिव मंदिर में भगवान शिव जी की पूजा आराधना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें ग्राम खम्हरिया के पूर्व सरपंच श्री गजराज यादव ने श्रीफल भेंटकर तिलक वंदन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात श्री गजराज यादव द्वारा मुख्यमंत्री जी का संदेश और गंगा जी की आरती व भगवान शिव जी की आरती सामूहिक रूप से मिलकर की गई।* *उन्होंने बताया कि यह पर्व हिन्दु संस्कृति के अनुसार गंगा दशहरा का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन माँ गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थी और प्रकृति एवं जन-जीवन को धन्य किया था। इस वर्ष गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान को व्यापक स्वरूप देते हुए जन-जन को जोड़ा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि “जल गंगा संवर्धन अभियान” प्रदेश में 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है। जिसमें जनअभियान परिषद के द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार प्रस्फुटन समिति व समाजसेवियों द्वारा जल स्त्रोतों का संरक्षण व जल बचाने जागरूकता कार्यक्रम व दीवार एखन के माध्यम से जागरूक किया गया।इसके साथ ही घाटों की स्वच्छता और बंद पड़े पुराने बोरवेल और ट्यूबवेल के पास रिचार्ज पिट का निर्माण जिससे भूजल स्तर सुधारने में मदद मिल सके। इस अवसर पर परामर्शदाता शरद यादव द्वारा जल शपथ दिलाई गई व जल एवं जल स्त्रोतों के संरक्षण हेतु ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर श्री गजराज यादव, श्री रामभगत यादव, श्री प्रहलाद यादव, श्री बिरजू यादव, श्री अशोक यादव, श्री निर्भय यादव, श्री सतीश यादव, श्री लाल कुमार, श्री अतुल यादव, कन्हैया यादव, दिनेश यादव,रणजीत यादव, अजय यादव, प्रदीप यादव, दिवांश, अंकित यादव छोटू यादव,प्रांशु यादव सहित ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

 

 

Show More
Back to top button