Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNI

बसंत पंचमी और राम मंदिर के दो वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय भगवा दल ने किया भंडारा आयोजन

बसंत पंचमी और राम मंदिर के दो वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय भगवा दल ने किया भंडारा आयोजन

 

आगरा। निखिल पेराडाइज के सामने शस्त्रीपुरम आगरा पर राष्ट्रीय भगवा दल ने बसंत पंचमी और राम मंदिर के दो वर्ष पूर्ण होने पर किया भन्डारे का आयोजन।

राष्ट्रीय भगवा दल ने शुक्रवार की देर शाम एक विशाल भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम देर शाम शस्त्रीपुरम आगरा में हुआ, जिसमें सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन निखिल पेराडाइज शस्त्रीपुरम में श्री हनुमान जी मंदिर पर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राम भक्त एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ और भन्डारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर भगवा ध्वजों और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूंज उठा।

 

इस अवसर पर अमोल दीक्षित ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सदियों के संघर्ष की जीत है। उन्होंने आगे कहा कि मंदिर के दो वर्ष पूर्ण होना सभी के लिए गौरव का क्षण है और साथ ही आज बसंत पंचमी है हनुमान चालीसा का यह पाठ प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलने तथा समाज में एकता व समरसता बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

 

कार्यक्रम में अमोल दीक्षित, शशिकांत शर्मा, रवि सोनी, विवेक मिश्रा,वंश शर्मा, विजय बघेल,आयूष अग्निहोत्री,मनोज, विशाल, तरूण जुम्मानी, नवीन शर्मा,दिपक, राजीव, मीडिया प्रभारी परमिंदर व्यास,सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp