Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

27 दिसंबर को कटनी को मिलेगी ऐतिहासिक सौगात, मेडिकल कॉलेज का होगा भूमि पूजन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, प्रभारी उदय प्रताप सिंह सहित विशिष्टजन रहेंगे मौजूद

कटनी। जिले के लिए 27 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस दिन कटनी प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कटनी के लिए स्वीकृत बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज का विधिवत भूमि पूजन करेंगे।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो-कटनी सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री  जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री तथा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह के करकमलों से होने जा रहा यह भूमि पूजन समारोह कटनी जिले के लिए अत्यंत गौरव एवं सौभाग्य का क्षण है। उन्होंने कहा कि वर्षों से चली आ रही कटनीवासियों की मांग अब साकार रूप लेने जा रही है और मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जिले के स्वास्थ्य ढांचे तथा चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा मिलेगी।

क्षेत्रीय विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि भूमि पूजन के साथ ही इसके निर्माण की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से न केवल कटनी बल्कि आसपास के जिलों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी, वहीं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी। इससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर उच्च स्तरीय उपचार संभव हो सकेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष तथा सांसद विष्णुदत्त शर्मा, विधायकगण  संजय सत्येन्द्र पाठक, संदीप जायसवाल,  प्रणय पांडे,  धीरेंद्र सिंह, महापौर प्रीति सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधियों की अथक मेहनत और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप कटनी को मेडिकल कॉलेज की यह बड़ी सौगात मिली है। मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट जन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल एवं आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी शीघ्र ही सार्वजनिक की जाएगी।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp