Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEKATNI

लिपिक वर्ग संघर्ष के जरिए अधिकार प्राप्त करने की बना रहे रणनीति

 

कटनी /अपनी वर्षों पुरानी वेतन विसंगति से जुड़ी मांग की पूर्ति न होते देख लिपिक संवर्ग इन दिनों वेहद असमंजस और हताश की स्थिति में नजर आ रहा है।विकास खंड शिक्षा कार्यालय में कार्यरत लिपिक प्रतिनिधि मनीष चौबे द्वारा लिपिकों के जायज हक और उनकी दशकों पुरानी वेतन विसंगति की मांग को शासन स्तर से बार- बार नजरअंदाज किये जाने को दूर्भाग्यपूर्ण बताया गया है।लिपिक संगठनों द्वारा प्रदेश शासन पर लगातार कई वर्षों से दबाब बनाने के बाद भी प्रदेश शासन की कुंभकरणी नींद न टूटने के कारण लिपिक संवर्ग को यकीन हो गया है कि, अपनी मांगों को मनवाने के लिये उन्हेंअब सड़क पर उतर कर अपनी आवाज बुलंद करना उनकी मज़बूरी बन चली है।

लिपिक संवर्ग के हित संरक्षण से जुड़ी इन्हीं कर्मचारी हितैषी सोच को लेकर लिपिक नेतृत्व द्वारा अधिकारी -कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के प्रांतीय प्रवक्ता कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत से मुलाखात कर लिपकों को उनका हक दिलाने हेतु व्यापक रणनीति के तहत नूतन वर्ष में पूरे प्रदेश में जवर्जस्त आंदोलन खड़ा करने पर गंभीरता से विन्दुबार विचार विमर्श किया गया। उपनगरीय क्षेत्र न्यू कटनी जंक्सन स्थित संयुक्त मोर्चा कार्यालय में हुई,दोनों नेताओं की बैठक का सार निकलकर सामने आया कि, वगैरआंदोलन,अनसन, भूख हड़ताल और रैली -रैला आदि आयोजित किये मध्य प्रदेश सरकार से महंगाई भत्ता के अलावा कुछ भी हासिल करना अत्यंत दूभर है। अतः लिपिकों के हितार्थ अधिकारी- कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ को लिपिकों का सहयोग करके शासन से आर पार की लड़ाई लड़ने के उपरांत ही उनकी जायज और लंबित मांगे मनवाई जा सकती हैँ। श्री राजपूत ने पूरे ऊर्जा और साहस भरे सक्रियता के साथ लिपिक संवर्ग को न्याय दिलाने हेतु उनका भरपूर देने की अपने संगठन की वचनवद्धता को पत्थर की लकीर की उपमा दिये। इस अवसर पर लिपिक संवर्ग द्वारा प्रवक्ता का मनोबल बढ़ाने और उनमें असीम ऊर्जा का संचार भरने के मकसद से उनका फूल माला, और साल श्रीफल भेंटकर उनका हौसला द्विगुणित किया गया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp