Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEKATNI

कृषि फसल उत्पादन एवं पद्धतियों कातनीकी प्रशिक्षण दिया गया

 

कटनी। प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंसशासकीय तिलक स्नातकोत्तरमहाविद्यालय कटनीमें मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्राचार्या डॉ सुनील कुमार बाजपेईके मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉ वी के द्विवेदी के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के क्रम में फसल उत्पादन की परिभाषा एवं सिद्धांत के अंतर्गत टिकाऊ खेती पादप कीट रोग प्रबंधनएवं खरपतवार प्रबंधनबीज उत्पादन एवं प्रमाणीकरण कृषि में सूक्ष्म जीवों का महत्व मिट्टी की समस्याएं और प्रबंधन अनाज के कीड़ोंऔर चूहोंका प्रबंधनफसलों के सूत्र कृमि रोगों का प्रबंधन पर्यावरण के अनुकूल फसल और किस्म का चुनाव करना सही फसल चक्र अपनाना जैविक खादों एवं कीटनाशकों को बनाने तथा खेती में उपयोग का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। फसल उत्पादन पद्धतियों के अंतर्गत मिट्टी तैयार करना बुवाई जैविक खाद सिंचाई खरपतवार नियंत्रण कटाई एवं भंडारण आदि की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp