Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNI

साप्ताहिक जनरल परेड आयोजित, एसपी ने की परेड व शासकीय वाहनों की गहन जांच

 

 

कटनी। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक जनरल परेड आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुई परेड में टुकड़ियों ने रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत के निर्देशन में सलामी दी।

एसपी ने परेड का अवलोकन कर पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और एकरूपता की बारीकी से समीक्षा की तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मौके पर प्रशंसा-पत्र प्रदान किए।

 

परेड अभ्यास में प्लाटून कमांडरों द्वारा एकल ड्रिल कराया गया। समापन पर एसपी विश्वकर्मा ने कहा कि पुलिस बल को शारीरिक रूप से फिट, अनुशासित और सदैव तत्पर रखना ही जनरल परेड का उद्देश्य है।

इसके उपरांत एसपी ने एमटी परेड में सभी शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों की सफाई, इंजन, संचार उपकरण, पीए सिस्टम, सायरन, बलवा नियंत्रण सामग्री, आंसू गैस, प्राथमिक उपचार किट, लॉगबुक व मेंटेनेंस रिकॉर्ड आदि का परीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि थाना/चौकी के सभी वाहन हर समय रोड-रेडी स्थिति में रहें और सुरक्षा उपकरण पूर्णतः उपलब्ध हों।

परेड में एएसपी संतोष डेहरिया, सीएसपी नेहा पच्चीसिया, डीएसपी उषा राय, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, उनि रूपेन्द्र राजपूत, उनि सिद्धार्थ राय, सूबेदार उमेश दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp