Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

इकलौते लिपिक के अन्यत्र संलग्नीकरण से शिक्षकों की परेशानियां चरम पर, लिपिक विहीन एन.के.जे.संकुल का हाल-बेहाल

कटनी। संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला न्यू कटनी जंक्सन में कार्यरत कार्यालीन लिपिक अनिल कुमार पाण्डेय को विभाग की तथाकथित गैर जिम्मेदाराना पूर्ण कार्यवाही के चलते जिला शिक्षा अधिकारी कटनी में संलग्न कर देने से वर्तमान में इस विद्यालय के कार्यालय में ताला लग गया है। जिसके कारण संकुल केंद्र के अंतर्गत आने वाले सैंकड़ों विद्यालयों के शिक्षकों के सामने अपने आर्थिक और अनार्थिक प्रकरणों के निराकरण का द्वार एक दम बंद सा हो गया है।जिला प्रशासन द्वारा संकुल केंद्र एन.के.जे.विद्यालय में पदस्थ लिपिक को अन्यत्र कार्यालय में चलता कर देने से यहाँ पर कार्यालय में डाक लेने से लेकर उच्च अधिकारीयों तक आवश्यक डाक बनाकर पहुँचाने तक की बिषम परिस्थितियां संकुल केंद्र पर निर्मित हो गयी हैं।

ताज्जुव की बात है, कि उक्त घटनाक्रम की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में आने के बाद भी उन्हें शिक्षकों के हित से जुड़ा यह अत्यंत संवेदनशील मामला नजर नहीं आ रहा है।संकुल केंद्र पर शिक्षक संवर्ग अपने आर्थिक-अनार्थिक प्रकरणों के निपटारे सहित जी.पी.एफ.पास बुक और सेवपुस्तिकाओं में आवश्यक दस्तावेज संधारण कराने से लेकर सेवानिवृत्त हो चुके और निवृत्ति के कगार पर खड़े शिक्षक संवर्ग इन दिनों अच्छा खासा परेशान नजर आ रहे हैं।जरूरतमंद शिक्षक संकुल में अपना कार्य करवाने हेतु जाकर ज़ब संकुल से बैरंग निराश होकर लौटते हैं, तब उन्हें वेहद मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक लिपिक श्री पाण्डेय जो संकुल का कार्य सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कर शिक्षको के कार्यों को प्राथमिकता पूर्वक निपटाते थे, उन्हें अचानक वरिष्ठ कार्यालय में संलग्न करने से संकुल की कार्यालीन व्यवस्था पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गयी है।

संकुल स्तरीय शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं का नजदीकी से साक्षात्कार करते प्रवक्ता अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के कुंवर मार्तण्ड सिँह राजपूत द्वारा लिपिक विहीन संकुल में शिक्षकों को हो रही परेशानी को लेकर जिला कलेक्टर सहित सी.एम. हेल्पलाइन का सहारा लेकर लिपिक के वापसी की मांग की गयी है।संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किये हैं, कि यदि यथाशीघ्र लिपिक श्री पाण्डेय को उच्च अधिकारी कार्यालय से कार्यमुक्त करके उन्हें अपने मूल स्थान में पदांकित नहीं किया जाता तो, संयुक्त मोर्चा संघ के पदाधिकारियों द्वारा संकुल के समस्त शिक्षकों के हित में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिले में चल रही अंखमुन्दी शिक्षा व्यवस्था पर रोष व्यक्त किया जायेगा।

अधिकारी-.कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संस्थापक सरमन तिवारी, जिलाध्यक्ष आर.के. बत्रा, महामंत्री सुनील मिश्रा, सचिव हरप्रीत सिँह ग्रोवर, उपाध्यक्ष अखिलेश मेहरा और पूर्णेश उइके ने जिला शिक्षा अधिकारी से इस मामले में गंभीरता का रूख अख्तियार कर लिपिक की वापसी पर विशेष बल दिया गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp