Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

ज्योतिष पत्नी की हत्या के लिए बुलाया शूटर, 10 लाख में दी सुपारी, फिर हुआ यह..

Indore Crime इंदौर क्राइम ब्रांच ने इलेक्ट्रिक व्यवसायी विनोद साहू और शूटर चेतन उर्फ भोला व बलराम उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को विनोद ने अपनी ज्योतिष पत्नी सपना की हत्या के लिए बुलाया था। सपना जानलेवा हमले के मामले में समझौता नहीं कर रही थी। पुलिस ने दो पिस्टल और आठ कारतूस बरामद जब्त किए हैं।

डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, सपना कुंजवन कालोनी (केशरबाग रोड़) निवासी 40 वर्षीय सपना ने विनोद साहू पुत्र रामगोपाल साहू निवासी भवानी नगर से 10 साल पूर्व मुंबई में प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद दोनों में विवाद होना शुरू हो गया और एक दूसरे के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवा दिए। ताजा मामला धामनोद का है, जब विनोद ने पिछले वर्ष मई में सपना पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया। उसने कहा कि सपना ने गोली चलवा कर हत्या की कोशिश की है। इस मामले में विनोद ने समझौता करने की एवज में सपना से 70 लाख रुपये मांगे।

सौदा तय नहीं हुआ तो हत्या की साजिश की

दोनों में सौदा तय नहीं हुआ और विनोद ने तय किया कि वह उसे रास्ते से ही हटा देगा। कुछ दिनों पूर्व भौंरासला (बाणगंगा) निवासी बल्लू से बात हुई और 10 लाख रुपये में सुपारी दे दी। बल्लू ने शिप्रा से शूटर चेतन उर्फ भोला को बुलाया और एक लाख रुपये बयाना के रूप में दिलवा दिए। बल्लू ने उन रुपयों से पिस्टल खरीदी और हत्या करने इंदौर आ पहुंचा। आरोपित गुरुवार को पेशी पर जाने के दौरान सपना की हत्या करने ही वाले थे कि क्राइम ब्रांच ने तीनों को पकड़ लिया।

लेडी डॉन के नाम से कुख्यात है सपना

एडिशनल डीसीपी गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक, सपना और विनोद का वर्षों से विवाद चल रहा है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ कई बार रिपोर्ट दर्ज करवा चुके हैं। विनोद की पहली पत्नी शालिनी है। वह सपना को छोड़कर उसके साथ रहने लगा था। सपना स्वयं को ज्योतिष बताती है। विनोद का भवानी नगर में इलेक्ट्रिक शोरूम है। उनमें प्लाट और रुपयों का भी विवाद चल रहा है। पुलिस असभी बिंदुओं की जांच कर रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp